Homeदेशविश्व हिंदू परिषद द्वारा राममन्दिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट को दी...

विश्व हिंदू परिषद द्वारा राममन्दिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट को दी जायेगी 55 करोड़ की सम्पत्ति

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद अब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राम जन्मभूमि न्यास की करोड़ों की नकदी और संपत्ति के ट्रांसफर को लेकर न्यास के पदाधिकारियों ने आंकलन शुरू कर दिया है। जिस संपत्ति को नए ट्रस्ट को सौंपना है, उसकी कीमत करीब 55 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

वीएचपी के संगठन मंत्री और मंदिर मस्जिद केस में रामलला के पक्षकार रहे त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि ट्रांसफर की जाने वाली संपत्ति में करीब 18 करोड़ रुपये बैंक में जमा हैं। इसके साथ ही 30 करोड़ की धनराशि कार्यशाला में पत्थरों की खरीद, ढुलाई, पत्थर काटने और तराशने में खर्च हुई है। सवा करोड़ की राशि न्यास के खाते में है। यह सब नए ट्रस्ट को सौंप दी जाएगी। 


उनके मुताबिक, करीब 5 करोड़ की करीब 42 एकड़ वीएचपी की जमीन है। इसका केंद्र सरकार ने अधिग्रहण कर लिया था। पत्थरों का लेखा जोखा रखने वाले प्रकाश कुमार गुप्त के मुताबिक जो भी संपत्ति है वह नए ट्रस्ट को सौंप दी जाएगी। 

कठिन दौर से गुजरा राम मंदिर न्यास 
त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि रामजन्म भूमि न्यास कठिन दौर से भी गुजरा। शुरुआती दौर में न्यास के खाते में 8 करोड़ की धनराशि जमा हुई थी। जब अटल जी की सरकार बनी तो उम्मीद जगी कि राम मंदिर अब बन जाएगा। उत्साह में पत्थरों को तराशने का काम तेज कर दिया गया। जहां से पत्थर मंगाए जा रहे थे वहां भी तीन कार्यशालाएं खोल दी गईं। 

हालांकि, मंदिर निर्माण नहीं हो सका और सारा धन खत्म हो गया। न्यास आर्थिक संकट में आ गया। पत्थरों के तराशने का काम धीमा करना पड़ा। बाद में सहयोग मिलने पर फिर से काम तेज कर दिया गया। 

यह है संपत्ति:
30 करोड़ रुपये के पत्थर कार्यशाला में तराशे गए। 

11.50 करोड़ का चढ़ावा, इसमें 8 करोड़ की एफडी भी शामिल। 
1.25 करोड़ रुपये न्यास के बैंक खाते में। 
5 करोड़ की अधिग्रहीत क्षेत्र में न्यास की जमीन।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments