Homeमनोरंजनविहिप ने दी धमकी उत्तरप्रदेश में प्रदर्शित नहीं होने दी जाएगी पद्मावती

विहिप ने दी धमकी उत्तरप्रदेश में प्रदर्शित नहीं होने दी जाएगी पद्मावती

निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर फिर से हिन्दू संगठनों ने मोर्चा संभाल लिया है। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने आज धमकी दी है कि दिसम्बर में रिलीज होने वाली इस बहुचर्चित फिल्म ‘पद्मावती’ को उत्तर प्रदेश के किसी भी सिनेमाघरों में नहीं चलने दी जायेगी। विहिप के प्रदेश सह मंत्री राकेश वर्मा ने आज गोंडा में संवाददाताओं से कहा कि ‘पद्मावती’ फिल्म में राजस्थानी जौहर का अपमान करते हुए विदेशी आक्रान्ताओं का महिमामण्डन किया गया है। कोई भी राष्ट्रभक्त महारानी पद्मावती का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि विहिप हिन्दुस्तान की सांस्कृतिक धरोहर को नष्ट करने की कोशिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार से फिल्म रिलीज पर रोक लगाने की मांग की और कहा कि अगर सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे को नजरंदाज किया तो विहिप के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। हम प्रदेश भर के सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन करके पुरजोर तरीके से रोकेंगे। इसके पूर्व, विहिप तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के रामलीला मैदान से जुलूस निकालकर नारेबाजी की और शास्त्री चौराहा पहुंचकर ‘पद्मावती’ फिल्म का पोस्टर जलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments