Homeप्रमुख खबरेंवीडियो :अंचल के सबसे बड़े महिला अस्पताल ICU में AC की आग...

वीडियो :अंचल के सबसे बड़े महिला अस्पताल ICU में AC की आग से रात भर अफरा तफरी कलेक्टर को सम्हालना पड़ा मोर्चा

आज रात्रि करीब १ बजे कमलाराजा अस्पताल के प्रसूति विभाग ICU अचानक Ac में शोर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसके बाद अफरा तफरी के बीच कलेक्टर ने पूरी रात मोर्चा सभाले रखा डॉक्टर मेडिकल स्टॉफ पुलिस फायर ब्रिगेड के लोगों ने कड़ी मशक्क़त के बाद स्थिति को काबू में किया।
गार्ड्स व वार्ड बायस को फायर की ट्रेनिंग होने से सभी ने तत्काल पेशंट्स को बाहर निकाला , आग से धुआं काफ़ी हो जाने से वेंटिलेशन सुगम करने हेतु खिड़कियों से जाली तोड़ी गई ।

निगम की फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया , कोई जनहानि नहीं हुई

 

Gynea ICU में 13 , पास के वार्ड में 9 इस प्रकार कुल 22 , लेबर रूम में लगभग 100 मरीज ,पीड़ियाट्रिक में लगभग 50 मरीज थे ।
सबको सुरक्षित निकाल कर super speciality building में शिफ्ट कर दिया गया है ।

Duty Doctors , Medical Students, पुलिस की टीम द्वारा त्वरित मूवमेंट करवाया गया ।
कलेक्टर श्रीमति रुचिका चौहान , एसडीएम विनोद सिंह , सुपरिंटेंडेंट डॉ सक्सेना , डॉ श्रीवास्तव आदि मौके पर मौजूद रहे और सभी पेशंट्स को सा कुशल शिफ्ट करवाया गया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments