देश में भीड़ सिर्फ उत्सव नहीं लाती, कई बार मौत भी साथ ले आती है. आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में मौजूद काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एक धार्मिक अवसर ने त्रासदी का रूप ले लिया, जब भक्ति की भीड़ भगदड़ में बदल गई. मंदिर प्रांगण में लोगों की चीखें, टूटी चप्पलें और शव. यह तस्वीर किसी हादसे नहीं, बल्कि लापरवाही की गवाही देती है.इसमें अबतक 9 लोगों के मरने की खबर है,संख्या बढ़ने की संभावना है.
https://twitter.com/i/status/1984517016708137162
हर त्योहार के साथ भीड़ जुटती है, लेकिन भीड़ को संभालने की व्यवस्था कब बनेगी? सिनेमा हॉल हों, स्टेडियम हों या मंदिर. भारत में भीड़ प्रबंधन मानो किस्मत के भरोसे छोड़ दिया जाता है. और फिर वही होता है जो श्रीकाकुलम में हुआ. भक्ति से भरी रात, मातम में बदल गई सुबह.
#Srikakulam
Tragedy struck at the #VenkateswaraSwamytemple in #Kasibugga, SKLM district, where a #stampede claimed the lives of 9 devotees & left several others injured. The death toll is likely to rise as some of the injured r in critical condition.@ncbn @PawanKalyan @ysjagan pic.twitter.com/mvWag7KXiK— GopiKishorRaja (@GopiKishorRaja2) November 1, 2025
एकादशी का उत्सव बना मौत का मंजर
शनिवार को कार्तिक एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे. अनुमान से कई गुना अधिक भीड़ इकट्ठी हो गई. जैसे-जैसे लोग अंदर धकेले गए, रेलिंग और गेट के पास अफरा-तफरी शुरू हो गई और कुछ ही मिनटों में लोगों पर लोग गिरने लगे.
अबतक 9 की मौत, आंकड़ा बढ़ने का अंदेशा
VIDEO | Andhra Pradesh: Stampede reported at Venkateswara Temple in Kashibugga in Srikakulam district; several devotees injured, rushed to hospital. More details are awaited.
(Source: Third Party)#AndhraPradesh pic.twitter.com/dOJxEI4JHC
— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2025
अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन अस्पताल में भर्ती कई घायलों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है. स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायल बुज़ुर्ग और महिलाएं हैं, जिन्हें देर से इलाज मिला.