Homeग्वालियर अंचलवीडियो :भरे बाजार घर के नीचे बस कारोबारी को टार्गेट करने आए...

वीडियो :भरे बाजार घर के नीचे बस कारोबारी को टार्गेट करने आए बदमाशों की गोली से मां की हत्या

ग्वालियर के भीड़ भरे बाजार माधवगंज के गुढ़ा  गुढ़ी का नाका प्रीतम विहार कालोनी के नजदीक अपने बेटे के साथ जा रही व्यवसाई सत्यम ट्रैवल परिवार से संबंधित 55 वर्षीय अधेड़ महिला को बदमाशों ने भीड़ भरे बाजार में  शाम 5 बजे  गोली मारकर  मौत की नींद सुला दिया घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और हत्यारे रफूचक्कर हो गए हैं। घटना के पीछे किसी पुरानी रंजिश का एंगिल भी सामने आ रहा है।

हत्या की जानकारी देते मृतक महिला के दामाद

जानकारी के अनुसार मूंह बांध कर आए दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला अनीता गुप्ता अपने छोटे बेटे जय गुप्ता के साथ डॉक्टर के यहां से अपने घर लौटी थी।

तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां आ धमके। इन बदमाशों ने जय गुप्ता के गले से सोने की चैन भी छीनना चाही, इसका उसने विरोध किया

जय की मां अनीता ने बदमाशों की हरकत का विरोध किया और अपने बेटे को बचाने की कोशिश की इतने में एक बदमाश ने उनके बेटे को बहुत बदमाश बनता है कहते हुए जेब से कट्टा निकाल लिया और उसने जय को निशाना बनाते हुए गोली चला दी ।

अपने बेटे को बचाती हुई मां सामने आ गई ।सीने में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई उसे तुरंत ही परिवार के लोग निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने अनीता गुप्ता को मृत घोषित कर दिया ।

अनीता के बड़े बेटे सत्यम का ट्रेवल्स का कारोबार है ।महिला अनीता गुप्ता की तबीयत खराब थी। वह डॉक्टर के यहां से दिखाने के बाद बेटे के साथ अपने घर लौटी थी। तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जिस तरह से प्रारंभिक बयानों में बात सामने आई है उससे लग रहा है कि बदमाशों ने किसी पूर्व रंजिश के चलते महिला की हत्या की है। परिवार के लोग फिलहाल बात करने तैयार नहीं है। लेकिन महिला के दामाद ने घटना के बारे में ब्यौरा दिया है।
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हरकत कैद हुई है और उनको पहचानने का प्रयास किया जा रहा है, तो वही मौके पर पहुंचे सीएसपी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि गोली लगने से 55 वर्षीय अनीता गुप्ता की मौत हुई है अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की है महिला के शव को  पीएम के लिए भेजा गया है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments