Homeप्रमुख खबरेंवीडियो : संगठित होकर निस्वार्थ भाव से करें राष्ट्रहित में कार्य :...

वीडियो : संगठित होकर निस्वार्थ भाव से करें राष्ट्रहित में कार्य : कुशवाह

दौलतगंज हिंदू सम्मेलन में एकजुटता का आह्वान

ग्वालियर13 जनवरी 2026/ जब हिंदू समाज बिना किसी स्वार्थ के एकत्रित होकर एक दिशा में आगे बढ़ता है, तो उसका परिणाम निश्चित रूप से दिखाई देता है। इसका एक उदाहरण राममंदिर निर्माण है। जब संपूर्ण हिंदू समाज ने एकजुट होकर संकल्प लिया, तब वर्षों का संघर्ष सफल हुआ और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका। इसी प्रकार हिंदू समाज राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करे।
यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग के सह कार्यवाह मुनेंद्र कुशवाह ने मंगलवार को दौलतगंज बस्ती के हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता की आसंदी से कही।

गिर्राज धर्मशाला में संत सच्चिदानंद नाथ ढोलीबुआ महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश चन्द्र अग्रवाल, विशेष अतिथि रमा अवस्थी थीं। रमा अवस्थी ने पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि समाज नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, स्व बोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन को अपनाए, तो राष्ट्र और समाज दोनों सशक्त बन सकेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन हरिदास अग्रवाल ने किया,आभार वरिष्ठ समाजसेवी महेश मुदगल ने व्यक्त किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या मे व्यापारी,समाजसेवी सहित दौलतगंज के सनातनी उपस्थित थे। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज से सम्बन्धित नारी शक्ति का सम्मान भी किया गया।

जीवन दर्शन है पंच परिवर्तन
वहीं पाटई में संत सीताराम महाराज के सानिध्य में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजसेवी गिरिराज दानी एवं विशेष अतिथि योजना शुक्ला थीं। अतिथियों ने कहा कि पंच परिवर्तन केवल एक विचार नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला जीवन दर्शन है। इसके अंतर्गत सामाजिक समरसता, स्व बोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार शामिल है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में इन मूल्यों को अपनाए,तो देश को किसी बाहरी सहारे की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

हिंदू सम्मेलन के लिए किया भूमि पूजन
निम्बालकर की गोठ नं. 2 बस्ती में 18 जनवरी को आयोजित हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन राम नारायण विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति घर-घर संपर्क कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments