Homeप्रमुख खबरेंवीरांगना बलिदान मेला: झांसी से चलकर सोमवार को ग्वालियर पहुंचेगी शहीद ज्योति

वीरांगना बलिदान मेला: झांसी से चलकर सोमवार को ग्वालियर पहुंचेगी शहीद ज्योति

 

बाल स्केटिंग व सामान्यज्ञान स्पर्धाएं भी होंगी ।

 

ग्वालियर / वीरांगना बलिदान मेले में झाँसी किले से चलकर शहीद ज्योति 17 जून को सांय 5.30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी , जो शोभायात्रा के रूप में 7 बजे समाधि पर स्थापित की जायेगी । 18 जून को मंचित हौने बाले महानाट्य के 200 पात्रों ने मैदान पर पूर्वाभ्यास किया ।

बलिदान मेला समिति द्वारा प्रसारित जानकारी के अनुसार प्रति बर्ष की भाँति बुंदेली युवा रानी की पुण्यात्मा की प्रतीक शहीद ज्योति को लेकर सांय 5.30 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे व सांय 6 बजे मानसिंह चौराहा से वाहन यात्रा के रूप में पड़ाव होकर समाधि पर सांय 7 बजे ज्योति मशाल स्थापित होगी । यात्रा का दतिया , डबरा व पड़ाव मार्ग पर पुष्प बर्षा से स्वागत होगा । प्रदर्शनी “जरा याद करो कुर्वानी” जनता के दर्शनार्थ समर्पित होगी ।

जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे से पड़ाव चौक से शहीदों को समर्पित “वाल स्केटिंग” व  8.30 बजे मिसहिल  सभागार में शहीदी सामान्यज्ञान प्रतियोगिया होगी । 18 जून को सांय 7 बजे मंचित हौने बाले महानाट्य “खूब लड़ी मर्दानी” का आज पूर्वाभ्यास किया गया , इस नाट्य में 200 पात्र , घोड़े , ऊँट व वग्गी का उपयोग किया जा रहा है ।

वीरांगना अवॉर्ड ग्रहण करने एशियाड मैराथन चेम्पियन डॉ. सुनीता गोदारा 18 को गतिमान एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचेंगी ।

उल्लेखनीय है की मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में भाजपा के वरिष्ठ नेता , राष्ट्रवादी विचारक चिंतक पूर्व सांसद जयभान सिंह पवय्या द्वारा वीरांगना के बलिदान को याद करने के लिए विगत 20 वर्षों से बलिदान मेले का आयोजन किया जाता है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments