हरियाणा की रहने वाली पूजा कादियान ने कजान (रूस) में आयोजित वुशू वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पूजा गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। वुशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का यह अब तक का पहला गोल्ड मेडल है।
पूजा कादियान महिलाओं के 75 किलो वर्ग में शीर्ष पर रहीं। फाइनल में उन्होंने रूस की एवगेनिया स्टेपानोवा को शिकस्त दी।
उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में मिस्र की हेबा अब्देलकेदार को 2-0 से हराकर अंतिम मुकाबले में प्रवेश किया था। इससे पहले कोई भी भारतीय वुशू वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक नहीं जीता। बता दें कि रोहतक की पूजा CRPF दिल्ली में कार्यरत है।