Homeप्रमुख खबरेंव्यापम घोटाले में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा सहित 8 को क्लीन चिट

व्यापम घोटाले में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा सहित 8 को क्लीन चिट

भोपाल। देश भर में कुख्यात हुए व्यापमं घोटाले में CBI का क्लीनचिट अभियान जारी है। सीबीआई ने आज स्पेशल कोर्ट में चालान पेश किया जिसमें पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण शर्मा, OSD ओपी शुक्ला समेत 8 अन्य को क्लीनचिट दे दी।  

सीबीआई ने आज परिवहन आरक्षक भर्ती घोटाले में स्पेशल कोर्ट में 74 पेज का चालान पेश किया गया। इस चालान में 26 लोगों को आरोपी बनाया गया परंतु व्यापमं घोटाले में STF की जांच में दोषी पाए गए लक्ष्मीकांत शर्मा, OSD ओपी शुक्ला समेत 8 अन्य को CBI ने क्लीनचिट दोषी नहीं माना।
बता दें कि व्यापमं घोटाले में लक्ष्मीकांत शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। उन्हे लम्बे समय तक जेल में रहना पड़ा था। कांग्रेस इस मामले में लगातार सीबीआई पर पक्षपात करने एवं भाजपा नेताओं के खिलाफ सबूत ना जुटाने का आरोप लगाती रही है। यह मामला कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है।
इधर भाजपा नेता एवं लक्ष्मीकांत शर्मा के समर्थकों ने उत्सव मनाना शुरू कर दिया है। जेल में रहते हुए भी लक्ष्मीकांत शर्मा ने कई बार कहा था कि वो व्यापमं घोटाले के कारण नहीं बल्कि राहू की महादशा के कारण जेल में है। महादशा समाप्त होते ही वो निर्दोष साबित हो जाएंगे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments