HomeBreakingशाम 6 बजे से 60 घण्टे के लॉकडाउन ने बढ़ाई टेंशन बाजार...

शाम 6 बजे से 60 घण्टे के लॉकडाउन ने बढ़ाई टेंशन बाजार में भीड़

भोपाल /मध्यप्रदेश के सभी शहरों में आज शाम 6 बजे से लॉकडाउन को लेकर लोगों की टेंशन बढ़ गई है। इसको लेकर प्रमुख बाजारों में  चर्चाओं का बाजार सरगर्म है वहीं अनेक लोग रोजमर्रा के उपयोग की चीजें खरीद रहे हैं। हालांकि शासन प्रशासन ने पहले ही इमरजेंसी सेवाओं व जरूरत की चीजों को लॉक डाउन से छूट दिए जाने की बात की है। यह लॉक डाउन शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगा। यह सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी 60 घंटे का रहेगा। वहीं रतलाम जिले में नौ दिन का लॉकडाउन रहेगा। खरगोन, कटनी और बैतूल में सात दिन तक सब लॉक रहेगा। भोपाल के कोलार में भी आज शाम से नौ दिन के लिए लॉक हो रहा है। इधर, भोपाल एम्स में 100 से ज्यादा स्टाफ के संक्रमित निकलने के मैसेज चलते रहे जिसे एम्स पीआरओ ने खारिज किया। उन्होंने कहा- यह फेक मैसेज है।

मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर आउट ऑफ कंट्रोल होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 4882 नए केस मिले हैं। यह आंकड़ा 10 अप्रैल तक 5 हजार के पार हो जाएगा। प्रदेश में अब मौतों का आंकड़ा 4136 हो गया है। 8 अप्रैल को दर्ज 23 मौतें भी शामिल हैं। वहीं प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 30,486 हो गई है।

इससे पहले छिंदवाड़ा में गुरुवार रात 8 बजे से लगातार सात दिन के लिए लॉकडाउन शुरू हो गया है। वहीं 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा इंदौर में 887 केस सामने आए हैं। भोपाल में 686, जबलपुर में 326 और ग्वालियर में 298 संक्रमित मिले हैं। भोपाल में कोरोना से 8 महीने की बच्ची की मौत का पहला मामला भी सामने आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments