Homeप्रमुख खबरेंशिवराज की मानवीयता: पॉलीथिन मैं आंते भरकर घूम रहे जवान का कराएंगे...

शिवराज की मानवीयता: पॉलीथिन मैं आंते भरकर घूम रहे जवान का कराएंगे ऑपरेशन

भोपाल। खबर का सकारात्मक असर हुआ है। 2014 से पॉलिथिन में आतें भरकर भटक रहे सीआरपीएफ जवान के इलाज के लिए देश विदेश की कई संस्थाओं ने हाथ बढ़ाए हैं। सैंकड़ों लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक मदद करने का प्रस्ताव दिया है। जिस जवान को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दरवाजे से लौटा दिया था अब उसका इलाज मप्र की शिवराज सिंह सरकार कराएगी। सीएम ने इसके लिए 10 लाख रुपए की अनुशंसा कर दी है। बता दें कि डॉक्टर ने इस आॅपरेशन में 7 लाख रुपए के खर्चे की बात कही थी। सीएम ने घोषणा की है कि मनोज तोमर की हर संभव मदद की जाएगी।

लोग इन दिनों अक्सर मीडिया पर सवाल उठाते हैं। यह मामला उनके लिए नजीर है। दरअसल वो जानते ही नहीं कि मीडिया का काम क्या होता है। वो उम्मीद करते हैं कि मीडिया किसी सुपरमैन की तरह उड़कर आए और उनकी सारी समस्याएं हल कर दे। यह मामला देश भर की मीडिया के संयुक्त प्रयास का प्रमाण है। मुरैना से इस खबर को ब्रेक किया गया। भोपालसमाचार.कॉम सहित मप्र के सभी प्रमुख मीडिया संस्थानों ने इस खबर को लिफ्ट कराया और देखते ही देखते यह खबर देश भर की सुर्खियां बन गई।
नतीजा यह हुआ कि देश विदेश की संस्थाओं ने मदद का हाथ बढ़ाया। लोगों ने नगद सहायता करने का प्रस्ताव भी दिया। इसी दौरान मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 10 लाख रुपए की अनुशंसा कर दी जबकि इलाज
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments