Homeप्रमुख खबरेंअब शिवराज के मंत्री ने गोडसे को बताया महान

अब शिवराज के मंत्री ने गोडसे को बताया महान

मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट में सामान्य प्रशासन मंत्री लाल सिंह आर्य ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महापुरुष बताया है. मंत्री का यह बयान सूबे के ग्वालियर शहर में नाथूराम गोडसे की मूर्ति स्थापित कर मंदिर बनाए जाने के बाद आया है.

राजधानी भोपाल में मीडिया से  बातचीत में लाल सिंह आर्य ने कहा कि हिंदू महासभा को नाथूराम गोडसे की मूर्ति स्थापित करने के पहले सरकार से अनुमति मांगनी चाहिए थी. हालांकि, गोडसे के बारे में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने उसे महापुरुष का दर्जा दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments