Homeदेशशिवराज ने अमेरिका में कहा यहां से बेहतर हैं मध्यप्रदेश की सड़कें

शिवराज ने अमेरिका में कहा यहां से बेहतर हैं मध्यप्रदेश की सड़कें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरीका में कहा है कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमरीका की सड़कों से बेहतर हैं.

अमरीका में भारतीय मूल के उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हमने सड़कें बनाईं, सड़कें भी ऐसी मित्रों, जब मैं यहां वॉशिंगटन के एयरपोर्ट पर उतरा और सड़कों पर चलकर आया तो मुझे लगा कि मध्य प्रदेश की सड़कों अमरीका की सड़कों से ज़्यादा बेहतर हैं. मैं ये बात कहने के लिए नहीं कह रहा हूं.”

राजधानी भोपाल की वीआईपी रोड काफ़ी बेहतर है. शिवराज सिंह चौहान जब मध्य प्रदेश की सड़कों की तुलना वाशिंगटन की सड़कों से कर रहे थे शायद तब उनके ज़ेहन में वीआईपी रोड ही रही होगी. इधर जैसे ही यह खबर आई कि शिवराज ने अमेरिका में मध्यप्रदेश की सड़कों को बेहतर बताया भारत में सोशल मीडिया पर उनके विरोधियों खासकर मध्यप्रदेश में विरोध शुरू हो गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments