Homeप्रमुख खबरेंशिवराज ने भोपाल ,नरोत्तम ने दतिया में लगाये सूर्यनमस्कार, प्रदेशभर में हुए...

शिवराज ने भोपाल ,नरोत्तम ने दतिया में लगाये सूर्यनमस्कार, प्रदेशभर में हुए आयोजन

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पूरे मध्यप्रदेश में सूर्यनमस्कार का आयोजन किया गया। शिवराज सरकार के सभी मंत्रियों ने इसमें भाग लिया। मुख्यमंत्री ने भोपाल और जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में सूर्यनमस्कार लगाए, ऐसी प्रकार अलग अलग जिलों में मंत्रियों ने सूर्यनमस्कार लगाकर सन्देश दिए। दतिया जिले में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य समारोह हाई स्कूल क्रमांक 1 प्रांगण में सम्पन्न हुआ। जहां पर मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र मौजूद रहे। उन्होंने सूर्य नमस्कार के तीनों चक्रों में योगा अभ्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का संदेश प्रसारित किया गया। 
जनसम्पर्क मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सूर्य नमस्कार भारतीय योग परंपरा का हिस्सा है। इसके द्वारा न केवल शरीर चुस्त-दुरूस्त रहता है बल्कि शरीर में ऊर्जा का संचार भी होता है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति, कलेक्टर मदन कुमार, संयुक्त कलेक्टर विवेक रघुवंशी, डिप्टी कलेक्टर वीरेन्द्र कटारे के अलावा सर्वश्री सुभाष अग्रवाल, योगेश सक्सैना, विनय यादव, प्रशांत ढेंगुला, जीतू कमरिया, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्कूली छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments