Homeप्रमुख खबरेंशिवलोक धाम फूलबाग मैदान पर कौशिक जी महाराज की शिवमहापुराण कथा 14...

शिवलोक धाम फूलबाग मैदान पर कौशिक जी महाराज की शिवमहापुराण कथा 14 से

कथा शुभारम्भ से पूर्व 14 को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

ग्वालियर/विश्व जागरण मानव सेवा संघ चेरिटेबल ट्रस्ट शाखा ग्वालियर द्वारा 14 मई से 23 मई 2025 तक आयोजित शिवमहापुराण कथा के पुराण मनीषी पूज्य श्री कोशिक जी महाराज श्री धाम वृंदावन के श्री मुख से शिव लोक धाम फूलबाग मैदान पर अपरान्ह 3 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित होगी। इससे पहले 14 मई को शाम 4 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर अचलेश्वर मार्ग से भव्य कलश यात्रा शुरू होगी। गाजे-बाजे-बैण्ड बाजों व आतिशबाजी के साथ निकलने वाली कलश यात्रा में शिवमहापुराण कथा वाचक श्री कौशिक जी महाराज रथ पर सवार रहेंगे। जगह-जगह भव्य कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर आमजनों द्वारा स्वागत किया जाएगा। कलश यात्रा सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर इंदरगंज चौराहा, जयेन्द्रगंज, नदी गेट, गुरूद्वारा, डी.डी. माॅल होते हुये कथा स्थल फूलबाग मैदान पर पहुंचेगी। कथा स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं है। यह कथा एक लाख गौवंश के आश्रय के लिए की जा रही है। यह जानकारी विधायक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सतीश सिकरवार ने पत्रकार वार्ता में दी।
कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक डाॅ. सिकरवार ने बताया कि इस कथा का उद्देश्य वर्तमान समय में मानव भौतिक रूप, रोजगार की समस्या एवं दैहिक बीमारियो से ग्रसित है। भगवान भोलेनाथ की कथा न कैवल भौतिक बाधाओं का निवारण करती है तथा मोक्ष दायिनी है। सर्वे भवन्तु सुखिना की भावना से गालव ऋषि की तपोभूमि पर गौवंश के संरक्षण 1 लाख गौ माता की सेवा का संकल्प धारण कर अन्न का त्याग करने वाले पुराण मनीषी पूज्य श्री कौशिक जी महाराज के श्री मुख से शिव महापुराण कथा का श्रवण करायेंगे तथा आशुतोष भगवान भोलेनाथ की भक्ति से अधम से अधम मनुष्य का किस प्रकार कल्याण होता है, यह भी बतायेंगे। ऐसी पावन कथा की शोभा यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर से कलशयात्रा शुरू होगी, जिसमें कौशिक जी महाराज बग्गी पर सवार रहेंगे। प्रथम दिवस कथा का मंगलाचरण होगा, शिव महापुराण की कथा पूज्य कौशिक जी महाराज के श्री मुख से मध्यान्ह 3 बजे से 7 बजे तक, 14 से 23 मई तक होगी। पूज्य महाराज जी की कथाएं पूर्व में ग्वालियर एवं चम्बल संभाग में हो चूकी है, उसमें पधारे अपार जन समुदाय को देखते हुए विशाल वाटरप्रूफ पण्डाल, भव्य मंच, वाटर कूलर, शीतल जल व्यवस्था प्रजापति समाज द्वारा की जा रही है। चरण पादुका सेवा हेतु सेवा धारियां की एक समिति का गठन किया गया है। वाहन पार्किंग की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। बैठक व्यवस्था हेतु आमंत्रित अतिथि कक्ष, पत्रकार बंधु कक्ष, संत समाज की व्यवस्था के साथ-साथ महिलाओं एवं पुरुषों की बैठक व्यवस्था अलग-अलग की जा रही है तथा समस्त व्यवस्था हेतु समितियों का गठन किया गया है।
इस अवसर पर गौ तीर्थ तुलसी तपोवन गोशाला वृन्दावन से पधारे विश्व जागरण मानव सेवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव पं. रामदेव शास्त्री, उमेश उप्पल, राम पाण्डेय, राम बाबू अग्रवाल, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, पार्षद सुरेन्‍द्र साहू, पार्षद अंकित कठठल, महेन्द्र शुक्ला एवं आदित्य शर्मा ने भी कथा की तैयारियां पर प्रकाश डाला इस अवसर पर विभिन्न समितियों के संयोजक एवं सदस्य भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments