Homeमनोरंजनशुक्रवार को फ़िल्म जाने का प्लान बनाया है तो ठहरिए जरा

शुक्रवार को फ़िल्म जाने का प्लान बनाया है तो ठहरिए जरा

भोपाल। देश भर में शुक्रवार को नई फिल्म रिलीज़ होती है, लेकिन मध्य प्रदेश वासियों के लिए जरूरी खबर है। शुक्रवार को अगर आप फिल्म देखने का प्लान बना रहे थे तो रुक जाइये, क्यूंकि प्रदेश भर के सिनेमाघरों में शुक्रवार को तालाबंदी रहेगी। मध्यप्रदेश में सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स शुक्रवार को बंद रहेंगे। नगरीय प्रशासन द्वारा लगाए गए मनोरंजन टैक्स के विरोध में सिनेमा एसोसिएशन ने ये फैसला लिया है। शुक्रवार को कोई नई फिल्म रिलिज नहीं होगी। एसोसिएशन द्वारा यह अनिश्चितकालीन बंद हो सकता है।

गौरतलब है कि सिनेमा संचालकों पर नगरीय प्रशासन ने मनोरंजन कर के रूप में 100 रुपए पर 5 प्रतिशत टेक्स लगया है। वहीं 200 के टिकिट पर 10 प्रतिशत ओर 300 से 500 के बीच के टिकिट पर 15 प्रतिशत मनोरंजन कर लगाया गया है।  इसके अलावा भौपाल में पहले से ही प्रत्येक शो के 200 रुपए टेक्स अलग लिए जा रहा है साथ ही जीएसटी 10 फीसदी अलग लगता है। नए कर व्यवस्था के विरोध में एसोसिएशन ने एक कर की मांग की है। इस मामले में पहले भी एसोसिएशन राज्य सरकार से टेक्स खत्म करने का अनुरोध कर चुका है। लेकिन सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया| अब शुक्रवार को प्रदेश भर के सिनेमाघरों में हड़ताल रहेगी| इससे सरकारी खजाने को मिलने वाला बड़ा राजस्व का घाटा होगा|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments