Homeग्वालियर अंचलश्योपुर में बाढ़ पीड़ितों के प्रदर्शन के बाद ग्वालियर से एक...

श्योपुर में बाढ़ पीड़ितों के प्रदर्शन के बाद ग्वालियर से एक ट्रक खाने का सामान भेजा गया

राहत सामग्री लेकर ग्वालियर से श्योपुर के लिये ट्रक रवाना,आटा, चावल, नमक, शक्कर, तेल एवं अन्य सामग्री है शामिल

ग्वालियर 05 अगस्त 2021/ अतिवर्षा के कारण श्योपुर जिले में कई स्थानों पर पानी भर जाने के बाद राहत सामग्री न पहुंचाए जाने का आरोप लगाते हुए गुस्साए लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन चक्काजाम की खबर के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने तुरंत आसपास के जिलों जिनमें ग्वालियर भी शामिल था तुरंत श्योपुर मेंं राहत सामग्री भेजने के निर्देश दिए थे।इसके बाद आज ग्वालियर प्रशासन ने एक ट्रक सामग्री श्योपुर रवाना  की।

उल्लेखनीय है कि श्योपुर शहर में बाढ़ पीड़ितों को मदद नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने कलेक्टर-एसपी के खिलाफ सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया. था।

पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से ग्वालियर जिले से खाद्यान्न से भरा हुआ एक ट्रक श्योपुर के लिये रवाना किया गया है। यह ट्रक शुक्रवार 6 अगस्त को श्योपुर पहुँचेगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के निर्देश पर श्योपुर जिले के निवासियों के लिये आस-पास के जिलों से तत्काल राहत सामग्री पहुँचाने के निर्देश के परिपालन में ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में खाद्य सामग्री का एक ट्रक श्योपुर जिले के लिये रवाना किया गया है। इस ट्रक में आटा, चावल, नमक के एक हजार पैकेट, इसके साथ ही शक्कर, तेल और पानी की बोतलें ट्रक के माध्यम से भिजवाई गई हैं। इसके साथ ही गत दिवस भी ग्वालियर जिले से खाद्य सामग्री श्योपुर जिले के लिये भेजी गई थी। जिसमें खाने के पैकेट एवं अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी।
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने श्योपुर जिले के लिये ग्वालियर से यथा संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही है। श्योपुर में अति वर्षा से परेशान लोगों को राहत सामग्री पहुँचाने के क्रम में आगे भी सामग्री पहुँचाने का कार्य किया जायेगा।

श्योपुर में लोगों ने किया था प्रदर्शन 

श्योपुर में राहत न मिलने से गुस्साए लोग प्रदर्शन करते

बाढ़ग्रस्त इलाकों में सरकार राहत और बचाव कार्य कर रही है. हालांकि अभी भी कई लोग बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे हुए हैं. ऐसे में श्योपुर शहर में बाढ़ पीड़ितों को मदद नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था और लोगों ने कलेक्टर-एसपी के खिलाफ सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया.

लोगों की भीड़ ने शहर के जयस्तंभ चौक पर चक्काजाम कर दिया . लोगों का आरोप था कि बाढ़ के पानी से घिरे लोगों को मदद नहीं मिल रही है. बता दें कि शहरी क्षेत्र के कई वार्ड बारिश का पानी भरने से डूब गए हैं. लोगों का आरोप है कि बाढ़ में फंसे लोग भूखे प्यासे हैं लेकिन उनके पास प्रशासन की तरफ से मदद नहीं पहुंचाई गई है. लोगों की मांग है कि प्रशासन तुरंत पीड़ित परिवारों तक मदद पहुंचाए.

उधर कांग्रेस नेता और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत भी गुरुवार को बाइक पर 160 किलोमीटर का सफर करके श्योपुर पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और आरोप लगाया कि राहत और बचाव कार्य धीमी गति से हो रहे हैं. उन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉपटर्स की मदद से एयरलिफ्ट कराने की मांग की.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments