दतिया / दतिया के निकट आज भोर होने से पूर्व हुई हृदय विदारक दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 19 से अधिक घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक धार्मिक आयोजन हेतु प्रसिद्ध रतन गढ़ माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना
दतिया जिले में शुक्रवार सुबह 4 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 लड़कियों और 2 महिलाएं हैं। 19 लोग घायल हैं। ट्रॉली में 30 लोग सवार थे। हादसा दुरसड़ा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास हुआ। 3 मृतक एक ही परिवार के हैं।
जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में सवार लोग दीसवार गांव से रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। गांव से 7 ट्रैक्टर एकसाथ निकले थे। एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से 15 फीट नीचे गिरा और पलट गया। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। 17 को दतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर करना पड़ा।
हादसे की सूचना के बाद एसपी वीरेंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर हादसे के बारे में जाना। हादसे में दीसवार निवासी नवल किशोर की पत्नी और दो बेटियों की मौत हो गई।
हादसे में इनकी मौत हुई
1. सोनम पिता चंदन अहिरवार (11) 2. क्रांति पिता नवल किशोर (17) 3. सीमा पति नवल किशोर (30) 4. कामनी पिता नवल किशोर (19) 5. विनीता पिता पूरन पाल (30)
इनको ग्वालियर रेफर किया
1. रोशनी पिता रमेश अहिरवार (17) 2. ड्राइवर मुलायम दांगी पति घनश्याम (50)
1. तेजा पति लक्ष्मण (55)
2. पाणकुंवर पति बृजभान (40)
3. पंकु पति लालाराम अहिरवार (70)
4. कल्लू दांगी पिता जगत सिंह (22)
5. पुष्पा पति रामचरण पाल (60)
6. सुशीला पति हरिराम प्रजापति (40)
7. उषा पति महेश बड़ाई (40)
8. पुष्पेंद्र पिता नाथूराम दांगी (30)
9. रामकू पति बंसी केवट (50)
10. कृष्णकांत पिता भागवत प्रजापति (13)
11. दीक्षा पिता रामप्रसाद पाल (17)
12. धनवती पति शियाशरण (50)
13. धनवंती केवट पति लखन (40)
14. रामकली पति रामस्वरूप अहिरवार (50)
15. वीरवती पाल पकि प्रागिलाल (50)
16. चेतराम पाल उम्र (80)
17. रानी अहिरवार पति चंदन (32)