Homeप्रमुख खबरेंश्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान देखिए टीम और जानिए...

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान देखिए टीम और जानिए किसे मिली कप्तानी की कमान

बीसीसीआई ने गुरुवार की शाम श्रीलंका दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का एलान कर दिया। रोहित के टी20I से संन्यास के बाद कप्तानी पर चल रही चर्चा पर पूर्ण विराम लग गया। टी20I सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

वनडे में विराट कोहली के ब्रेक लेने की भी खबर पर पूर्ण विराम लग गया। विराट को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। हार्दिक पांड्या के हाथ से उपकप्तानी छिन गई है। हार्दिक की जगह शुभमन गिल को वनडे और टी20 का नया उपकप्तान मिला है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम

टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मो. सिराज.

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments