ग्वालिय/ पश्चिम बंगाल की सरकार के संरक्षण में करीब 50 से अधिक जनजाति महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ और हजारों जनजाति परिवारों की जमीन लूटी जा रही है। टीएमसी नेता शाहजहां शेख और ममता बनर्जी के संरक्षण में विधानसभा में बयान दिया जाता है और जब ईडी उसे गिरफ्तार करने जाती है तो पश्चिम बंगाल सरकार ढाल बनकर सामने खड़ी होती है। नगर अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर तुस्टीकरण की राजनीतिक कर उसका संरक्षण करने का आरोप लगाया। आप लोग जानते हैं जो अत्याचार संदेशखाली के लोगों के साथ हुआ है उन अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए और उन पर मुकदमा चलाया जाए, पर 48 दिनों के बाद भी वह गिरफ्तार नहीं हो पाए और जब केंद्र का दबाव आया तो उन्हें 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। आज भी कितनी बेशर्मी से ममता सरकार उसे बचाने में लगी हुई है, इसके फलस्वरूप हम राष्ट्रपति से मांग करते हैं वहां पर अत्याचार बढेÞ हुए हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं ऐसे में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए, और वहां पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाए। भारतीय जनता पार्टी इसी प्रकार शोषित पीड़ित के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करती रहेगी। उक्त बात शुक्रवार को श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने पश्चिम बंगाल के सन्देशखली में महिलाओं पर घटित जघन्य अपराधों एवं अत्याचारों के विरोध में फूलबाग पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कही।
*महिला बहनों के सम्मान में आंच ना आए इसकी भी चिंता भाजपा करती है-अभय चौधरी*
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विकासशील पार्टी के नेता तो है ही, साथ ही महिला बहनों के सम्मान पर भी कोई आंच ना आए इसकी भी चिंता हमारे प्रधानमंत्री और पार्टी करती है। दुख इस बात का है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी महिला होते हुए भी महिलाओं पर अत्याचार देखती रहती हैं, आज भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर राष्ट्रपति जी से यह मांग करती है कि ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ कार्रवाई हो, अगर वह अपराध रोकने में सक्षम नहीं है तो उनको बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ कार्यवाही हो और जिस अपराधी से वहां जो नुकसान हुआ है उसके लिए उन पर एक अपराधी की तरह कार्रवाई होनी चाहिए और जो भी पूर्व में उन्होंने अपराध किए हैं उसकी फाइल खुलनी चाहिए।
*ममता जी अगर आप में कोई नैतिकता है तो आप तुरतं ही अपना इस्तीफा दें-वेदप्रकाश शर्मा*
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संदेशखाली के लिए संदेश है कि ममता जी आपने जो नरपशाच दरिंदों का साथ दिया है जिन्होंने बहुत ही अमानवीय कृत्य किया है, ऐसी घटना पर आप महिला होने के नाते आप में कोई नैतिकता है तो आप तुरंत ही अपना इस्तीफा दें अन्यथा राजपाल महोदय इस सरकार को बर्खास्त करने की सिफारिश करें, जिससे जो दरिंदे बांग्लादेशी आए हैं उनको केंद्र की सरकार बांग्लादेश में वापस भेज सकें यही यहां का संदेश है।
इस अवसर पर श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री खुद महिला होने के नाते भी उसको दुख नहीं लगता है। आज भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता ममता बनर्जी के कुशासन के खिलाफ और उनके दृष्टीकरण के राजनीतिक के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन किया है और मांग की है कि पश्चिम बंगाल सरकार ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे और उन्हें सजा दिलाए।
इस अवसर पर ऊर्जामंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, श्रीमती सुमन शर्मा, श्री राजू सेंगर, श्री राकेश माहौर, श्री रामेश्वर भदौरिया, गिरिजागर्ग जाटव, ममता वर्मा, मीना सचान, लता सिंह, श्री मनीष राजौरिया आदि ने भी संबोधित किया।
धरने का संचालन महामंत्री श्री राजू पलैया ने एवं आभार महामंत्री श्री विनय जैन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संदेश खाली महिला उत्पीड़न के विरोध में भाजपा ने दिया धरना
RELATED ARTICLES