Homeदेशसंसद में आज से टकराव के आसार बैंकिंग घोटाले पर सरकार को...

संसद में आज से टकराव के आसार बैंकिंग घोटाले पर सरकार को घेरने की तैयारी

हीरा व्यापारी नीरव मोदी एवं अन्य के 12700 करोड़ रूपये के घोटाले और उसके बाद देश से भाग जाने के बाद सरकार ने आर्थिक अपराधियों को निशाने पर लेने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी है। इस विधेयक में फरार आर्थिक अपराधियों एवं रिण चूककर्ताओं की संपत्तियों को कुर्क करने का प्रावधान है। विपक्ष इस बात का प्रयास करेगा कि धोखाधड़ी के लिए सरकार को घेरा जाए और उस पर हमला तेज किया जाए। विपक्ष इस बात को विशेष तौर पर उठायेगा कि नीरव मोदी से पहले शराब व्यवसायी विजय माल्या भी सार्वजनिक बैंकों से करोड़ों रूपये का रिण लेकर देश से चम्पत हो गया।

भाजपा दावा कर चुकी है कि पीएनबी घोटाला उस समय शुरू हुआ जब संप्रग सत्ता में थी और उसकी सरकार ने तत्परता से कार्रवाई की जिसके चलते धोखाधड़ी सामने आई। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच संसद में टकराव होने के आसार हैं। बहरहाल, भाजपा इस बात के काफी उत्साहित है कि त्रिपुरा में उसकी शानदार जीत हुई है और नगालैंड एवं मेघालय में उसका बेहतरीन प्रदर्शन रहा जबकि कांग्रेस को बड़ी पराजय झेलनी पड़ी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सत्तारूढ़ दल इस बार संसद में सक्रिय मुद्रा में रह सकता है और कांग्रेस नीत सरकारों के शासनकाल में हुए घोटालों को उठा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments