फिजूल खर्च, दहेज कुरीती रोकें ब्राह्मण समाज – महंत मनीष विट्ठल अण्णा महाराज,
ग्वालियर / सकल ब्राह्मण मिलन समारोह एवं विवाह योग्य युवक युवती परिचय पूरक स्मारिका का लोकार्पण 28 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे सनातन धर्म मंदिर परिसर में किया जाएगा। इसी को लेकर.सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय पर आज सनाढ्य ,भार्गव, महाराष्ट्रीयन ,कान्यकुब्ज ,आदि गौड़ ,ऋषीश्वर ,सरयूपारी, पंजाबी सारस्वत ,ब्रह्म भट्ट, जिझोतिया , बरूआ ,गुर्जर गौड़, ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों की बैठक महंत मनीष विट्ठल अण्णा जी महाराज जी के मुख्य आतिथ्य में तथा सकल ब्राह्मण महासमिति की महिला अध्यक्षा- श्रीमती बीना भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें श्रीमती सुधा दीक्षित डॉक्टर वंदना भूपेंद्र प्रेमी ,प्रकाश नारायण शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, रामनारायण मिश्र, प्रमोद वित्थरिया,शशीकांत दीक्षित,अजय मिश्रा,महंत दीपक शर्मा , डॉ.मुन्नालाल शर्मा, डॉ बी एल शर्मा, महेश मिश्रा, अवनीश शर्मा, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री ने अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथ महंत मनीष विट्ठल जी अण्णा महाराज ने कहा कि विवाह में फिजूल खर्ची एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को रोकने में ब्राह्मण समाज को आगे आना चाहिए।
28 सितंबर के कार्यक्रम का मुख्य संयोजक डॉ दिलीप समाधिया को सर्वसम्मति से बनाया गया।
यह लिए निर्णय
बैठक में फिजूल खर्ची, दहेज प्रथा पर रोक लगाने के उद्देश्य से अक्षय तृतीया परशुराम जयंती पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में करने, युवा एवं महिलाओं को तंबाकू सहित अनेकों नशा से मुक्त कराने हेतु व्याख्यान माला आयोजित करने, आर्थिक रूप से कमजोर समाज के बालक , बालिकाओं को शिक्षा हेतु पाठ्यक्रम पुस्तक, कापियों भेंट करने, सामाज में युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाने तथा विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन की बायोडाटा की पूरक स्मारिका का प्रकाशित करने पर विचार किया गया।
बैठक मैं निर्णय लिया गया कि नवीन आजीवन सदस्यों को शपथ ग्रहण भी कराई जाएगी। नवीन कार्यकारिणी दिसम्बर में मनोनीत की जाएगी। इस समारोह में मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम श्री राजेंद्र शुक्लाजी, केबिनेट मंत्री श्री राकेश शुक्ला जी, पूर्व मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बालेन्दु शुक्ला जी को आमंत्रित किया गया है। कई स्वीकृति भी प्राप्त हुईं हैं।
कार्यक्रम का मुख्य संयोजक डॉक्टर दिलीप समाधिया को मनोनीत किया गया।
संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि पूरक स्मारिका 28 सितंबर को निशुल्क सकल ब्राह्मण मिलन समारोह में दी जाएगी।
बैठक का संचालन प्रकाश नारायण शर्मा ने किया।
आभार महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा, महिला महामंत्री श्रीमती अंजू दीक्षित ने किया।
बैठक में संयुक्त महिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा दीक्षित,डा .मुन्नालाल शर्मा.राम नारायण मिश्रा. हेमेश दण्डोतिया. दीपक शर्मा. डा.वी एल. शर्मा
. अवनीश गौड. श्याम वावू शर्मा.प्रदीप शर्मा. शशिकांत दीक्षित. योगेंद्र दीक्षित. भूपेन्द्र प्रेमी. योगेश मिश्रा. अजय मिश्रा.ब्रह्म दत्त शास्त्री.प्रमोद विरथरे.वी.एम.दुवे., डॉ.दिलीप समाधिया.
वीना भारद्वाज. सुधा दीक्षित. डा. वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी.रेनू शर्मा. रचना गौड. प्रीति शर्मा. माया भारद्वाज. ममता शर्मा. संगीता शर्मा.शशि व्यास. रेखा चतुर्वेदी. रूवी शर्मा.किरण मिश्रा. किरण त्रिवेदी. अनीता दीक्षित. अंजू दीक्षित.शशि गोस्वामी. संध्या शर्मा. गीता शर्मा.सहित अनेकों उपस्थित थे।