Homeप्रमुख खबरेंसत्ता बदलने के बाद नेताजी की बेचारगी,सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

सत्ता बदलने के बाद नेताजी की बेचारगी,सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

दतिया/यह राजनीति भी बड़ी अजीब है ,मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार के दौरान अभी चन्द महीने पूर्व ही सत्ता के गलियारों में जिन नेताओं के रुतबे की तूती बोला करती थी अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वो इस कदर बेचारे नजर आ रहे हैं कि प्रदेश सरकार का एक सरकारी विभाग आदेश जारी कर उन्हें आवंटित सरकारी आवास को निरस्त करने की कार्यवाही कर रहा है। इस ही मामला सामने आया है मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में कद्दावर मंत्री रह चुके भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा का उन्हें  सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री ने 15 दिन में राजघाट कॉलोनी के  आवास को खाली करने का नोटिस  जारी किया है।उल्लेखनीय है कि मंत्री पद पर रहने के दौरान राजघाट कॉलोनी में डी 1 आवास उन्होंने आवंटित कराया  था ।कांग्रेस ने कुछ दिन पूर्व इस शासकीय आवास में चुनावी गतिविधियां चलाने का  आरोप लगाया था इसके बाद यह नोटिस जारी हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments