मथुरा 13 नवंबर 2025/बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज सातवां दिन है। यह यात्रा दिल्ली और हरियाणा से गुजरकर आज मथुरा पहुंची। मथुरा में यह यात्रा चार दिनों में करीब 55 किलोमीटर तय करेगी। इसके लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर बिगड़ी तबीयत
इस बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत लगातार दूसरे दिन खराब हो गई। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वे बेहोश हो गए। आसपास मौजूद भक्तों ने तुरंत उन्हें संभाला। गमछे से हवा की गई और पानी पिलाया गया। थोड़ी देर बाद शास्त्री उठकर बैठे और आचार के साथ पराठे खाए। इससे पहले बुधवार को उन्हें तेज बुखार आ गया था। दवा लेकर थोड़ा आराम करने के बाद उन्होंने यात्रा जारी रखी थी, लेकिन गुरुवार को फिर स्वास्थ्य ने साथ छोड़ दिया।