ग्राम रिछेरा में धूमधाम से किया जायेगा आयोजन प्रतिदिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
ग्वालियर12 सितंबर 2026/गणेश उत्सव का आयोजन इस वर्ष भी ग्राम रिछेरा में किया जायेगा। सबके गणेश कार्यक्रम के संयोजक भाजपा प्रदेश मंत्री श्री लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि इस वर्ष भी गणेश उत्सव 14 सितम्बर से 19 सितम्बर तक धूमधाम से सभी समाज के लोगों के साथ भव्यता के साथ बनाएंगे।
श्रीश्री 1008 रामभूषण दास जी महाराज एवं करह धाम सरकार श्रीश्री 1008 दीनबन्धु दास जी महाराज द्वारा महाआरती के साथ गणेश उत्सव का शुभारंभ करेंगे।
गणेश जी की प्रतिमा 14 सितम्बर को चल समारोह के साथ और विधि विधान से सबके गणेश पंडाल स्थापित की जाएगी और प्रतिदिन शाम को ठीक 7 बजे आरती की जायेगी।
आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएंगे।