ग्वालियर12 सितंबर 2026/सनाढ्य सभा के अध्यक्ष पद के चुनाव में आज उस समय नया मोड़ आ गया, जब नाम वापसी के अंतिम समय में चुनाव लड़ने वाले सभी 34 लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए। सभी नामांकन वापस होने के परिणामस्वरूप डॉ. केशव पाण्डेय को सनाढ्य सभा का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
डॉ. केशव पाण्डेय के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही समाजजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई। समर्थकों एवं समाज के लोगों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समाज के वरिष्ठ एवं योग्य समाजसेवी के रूप में डॉ. पाण्डेय की पहचान रही है। उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सनाढ्य सभा सामाजिक एकता, संगठन और समाजहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
नाम वापसी के बाद बनी निर्विरोध स्थिति
अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कुल 34 लोगों के चुनाव मैदान में होने के कारण मुकाबला रोचक माना जा रहा था। लेकिन आज नाम वापसी की अंतिम समय-सीमा तक सभी 34 दावेदारों द्वारा अपने नाम वापस लिए जाने से चुनाव की स्थिति पूरी तरह बदल गई। इसके बाद डॉ. केशव पाण्डेय के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।
समाजजनों ने डॉ. पाण्डेय को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे सभी को साथ लेकर समाज के हित में कार्य करेंगे तथा सनाढ्य सभा को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाएंगे।
डॉ. केशव पाण्डेय के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के विभिन्न लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सनाढ्य सभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए डॉ. केशव पाण्डेय नाम वापसी के अंतिम दिन चुनाव मैदान में उतरे सभी 34 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
RELATED ARTICLES