Homeदेशसबसे पहले अंसार ने की दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा की शुरुआत अंसार...

सबसे पहले अंसार ने की दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा की शुरुआत अंसार समेत अब तक 9 लोग गिरफ्तार

दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव पर हुई हिंसा की शुरुआत अंसार नामक युवक के भड़काऊ कृत्य के कारण हुई पुलिस ने अंसार सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है उनपर IPCकीधार147,148,149,186,353,332,323,427, 436,307,120B और 27 आर्म्स एक्ट के तहत   मामले दर्ज किए गए हैं  वहीं, घायल हुए कुल 9 लोगों का BJRM अस्पताल में इलाज जारी है। गोली का शिकार हुए एक सब-इंस्पेक्टर की हालत स्थिर है।

उधर मीडिया के पास  FIR की जो कॉपी है, उसके मुताबिक जब शोभा यात्रा जहांगीरपुर के सी ब्लॉक में जामा मस्जिद के पास पहुंची तो अंसार नाम का एक आदमी अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा और शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा. इसके बाद ही विवाद बढ़ गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई. बड़ी खबर ये है कि जिन नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई है उसमें अंसार भी शामिल है.

अंसार पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज- सूत्र

पुलिस सूत्रों के अनुसार अंसार पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. एफआईआर में लिखा गया है कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण निकाली जा रही थी और बहस के बाद उस पर पथराव किया गया. पथराव दोनों तरफ से हुआ.

FIR में क्या लिखा है?

  • शाम 6 बजे शोभा यात्रा जहांगीरपुरी के जामा मस्जिद पहुंची.
  • अंसार नाम का आदमी 4-5 साथियों के साथ पहुंचा.
  • अंसार ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस की.
  • झगड़ा बढ़ा और पत्थरबाजी शुरू हो गई.
  • हिंसा काबू करने के लिए 40-50 आंसू गैस के गोले छोड़े गए.
  • भीड़ की तरफ से फायरिंग भी की गई.
  • गोली लगने से SI मेदालाल जख्मी हो गए.
  • फायरिंग, पथराव कर सांप्रदायिक दंगा किया गया.

IPCकीधारा147,148,149,186,353,332,323,427, 436,307,120B और 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, घायल हुए कुल 9 लोगों का BJRM अस्पताल में इलाज जारी है। गोली का शिकार हुए एक सब-इंस्पेक्टर की हालत स्थिर है।

सो नहीं सके स्थानीय भाजपा सांसद

उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद हंस राज हंस रविवार को जहांगीरपुरी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘मैं सो नहीं पा रहा था। खुद जाना चाहता था और हालात देखना चाहता था। केंद्रीय मंत्री भी जाग रहे हैं और हर मिनट की जानकारी ले रहे हैं।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments