Homeदेशसरकार के प्रयासों से मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में पेट्रोल, डीजल हुआ...

सरकार के प्रयासों से मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में पेट्रोल, डीजल हुआ 5 रुपए तक सस्ता

नई दिल्ली। तीन राज्यों में चुनावी आहट के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल पर 1.50 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा कर दी। इसके अलावा ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) ने भी तेल की कीमतों से एक रुपया कम करने का फैसला किया है।इसके तुरंत बाद मध्यप्रदेश सहित कई अन्य राज्यों ने वेट व अन्य करों मैं 2.50 रुपये तक की कमी करने का एलान किया इससे पेट्रोल डीजल की कीमत 5 रुपये तक नीचे आ गई।  घोषणाओं के बाद देश में पेट्रोल और डीजल 2.50 से 5 रुपए  तक सस्ता हो जाएगा। सरकार अपने इस आदेश को देश में आज से तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग अगले सप्ताह तक तीन राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख की घोषणा कर सकता है। आचार सहिंता लागू होने से पहले केंद्र सरकार ने तेल पर एक्साइज ड्यूटी कम करके जनता को एक अच्छा संदेश देने की कोशिश की है।

मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों ने घटाया वेट औऱ गिरे दाम

वित्त मंत्री अरुण जेटली के ऐलान के तुरंत बाद महाराष्ट्र और गुजरात की बीजेपी सरकार ने भी अपनी तरफ से 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया. यानी तेल की कीमतों में कुल 5 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है. इसके बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर ने भी वैट में कटौती करते हुए तेल के दामों में राहत दी है. इस तरह से अब तक 12 राज्यों में तेल की कीमतों में 5 रुपये की कमी हुई है. जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन है.

इन बीजेपी शासित राज्यों में से महाराष्ट्र ने सिर्फ पेट्रोल पर ही 2.5 रुपये की राहत देने का फैसला लिया, जबकि झारखंड ने पहले डीजल पर यही छूट देने का ऐलान किया था, लेकिन अब पेट्रोल पर भी यही छूट देने की घोषणा कर दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments