ग्वालियर 7 सितंबर 2026/ श्री श्री 1008 बाबा हीरामन (भुमिया) का मेला समारोह का आयोजन 9 अगस्त को सत्यनारायण की टेकरी, घोसीपुरा, ग्वालियर पर भजन कीर्तन आयोजन के साथ प्रारंभ होगा। मेला समारोह का मुख्य आयोजन में 10 सितम्बर को होगा। इसी दिन मंदिर पर सर्पदंश, बिषबेल से पीढ़ित लोगों के बंध काटे जायेंग। यह जानकारी श्री बाबा हीरामन (भुमिया) के भगत अर्जुनसिंह प्रजापति ने दी।
श्री बाबा हीरामन (भुमिया) के भगत अर्जुनसिंह प्रजापति ने बताया कि 10 सितम्बर को सुंदर काण्ड, हवन पूजन, कन्या भोज के बाद सर्पदंश, बिषबेल से पीढ़ित लोगों के बंध काटे जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष हजारों लोग इस मेला समारोह में शामिल होते है। इस मेला समारोह शामिल होने के लिये श्रद्धालु बड़ी दूर दूर से आते हैं। यहां बंध काटे जाने का अनुष्ठान रात भर चलता है। इस मेला समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
ज्ञात हो कि सर्पदंश और बिषबेल से पीढ़ित व्यक्ति या महिला श्री बाबा हीरामन भुमिया के मंदिर की परिक्रमा करते समय बेहोश तक भी हो जाता है, ऐसी स्थिति में उनके परिवारजन तथा मंदिर से जुड़े लोग पीड़ित को परिक्रमा करवाते है। उसके बाद मंदिर के सम्मुख लाने पर भगत जी द्वारा झाड़ा दिया जाता है तब पीढ़ित व्यक्ति तत्काल होश में आ जाता है। उस पीड़ित का बंध काटा जाता है, ऐसा क्रम लगातार चलता रहता है।
श्री बाबा हीरामन (भुमिया) स्मृति सेवा समिति ग्वालियर इस मेला समारोह विभिन्न समितियां भी बनाई गई है।
भगत अर्जुनसिंह प्रजापति, मेला प्रभारी जवाहर प्रजापति एडवोकेट, दौलतराम प्रजापति है। मेला स्वागताध्यक्ष रामनरेश राठौर, रामलखन वर्मा, रामवरण सिंह गुर्जर, गोपाल प्रजापति, पूरनचंद्र शिवहरे, पप्पू कुशवाह, प्रेमसिंह राजौरे, सूबेदार, बच्चू चैहान, भग्गीसिंह कुशवाह, दिलीपसिंह कुशवाह, राजू रौतेला, सोहनसिंह कुशवाह, दीना ठेकेदार, मदन प्रजापति, सीताराम बाथम भगतजी, रिंकू राठौर, केशव प्रसाद पण्डित जी, रामेश्वर भगतजी, रमेश रौतेले, प्रहलाद प्रजापति, करन कुशवाह आदि ने महानगर के सभी धर्मप्रेमी जनता से हीरामन भुमिया के वार्षिक मेला समारोह में पहुंचकर लाभांवित होने का आग्रह किया है।