Homeप्रमुख खबरेंसर्वोच्च न्यायालय में कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग के जवाब ने...

सर्वोच्च न्यायालय में कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग के जवाब ने कांग्रेस के उड़ाए होश

नई दिल्ली/भोपाल। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस की याचिका पर चुनाव आयोग ने मंगलवार को अपना जवाब दायखिल किया। आयोग ने कहा कि कांग्रेस कोर्ट में आयोग को बार बार न खींचे। आयोग किसी के निर्देश पर काम नहीं करता है। वह एक संवौधानिक संस्था है। जिसे नियमों एवं कानूनों के अनुरूप काम करना है न कि किसी राजनीतिक दल के ‘निर्देशों’ पर।

आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर ये बात कही। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा है कि कांग्रेस बार-बार सुप्रीम कोर्ट में आकर आयोग की कार्यपद्धति में रुकावट न डाले। आयोग ने आगे कहा है कि कांग्रेस को एक खास अंदाज में चुनाव कराने के दिशानिर्देश जारी न करवाए। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि किसी याचिका के जरिए चुनाव आयोग को ये निर्देश देने की मांग नहीं की जा सकती कि किस तरीके से चुनाव कराए जाएं। दरअसल, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

दरअसल, मध्यप्रदेश में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस ने आयोग से फर्जी वोटर हटाने की मांग की थी। साथ ही कहा था कि चुनाव आयोग इन राज्यों में निष्पक्ष चुनाव कराना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही कमलनाथ ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस अपील को स्वीकार कर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments