भोपाल/रायपुर| बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन कर सत्ता वापसी की राह को आसान बनाने की रणनीति पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पानी फेर दिया है| मध्य प्रदेश में बीएसपी अकेले चुनाव लड़ेगी, पार्टी 22 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है| वहीं छत्तीसगढ़ में मायावती ने अजीत जोगी की पार्टी से गठबंधन पर मुहर लगा दी है| बसपा ने जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया है, मायावती ने खुद मीडिया में इसकी पुष्टि की|
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने कहा छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की पार्टी के साथ बसपा मिलकर चुनाव लड़ेगी, बहुत सोच समझ कर यह फैसला लिया गया है| छत्तीसगढ़ में 35 सीटों पर बीएसपी और 55 सीटों पर अजित जोगी की पार्टी चुनाव लड़ेगी| उन्होंने यह भी ऐलान किया है सरकार बनती है तो अजीत जोगी मुख्यमंत्री बनेंगे|
मध्य प्रदेश में बीएसपी ने अपने 22 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है| क्युकी लम्बे समय से गठबंधन की चर्चा थी और इसे तय माना जा रहा था, लेकिन सीटों के झगडे के चलते सहमति नहीं बन पाई| मध्य प्रदेश में बसपा ने मौजूदा 4 विधायको में से 3 को फिर से पार्टी ने टिकट दिया है|
मध्य प्रदेश में यह लड़ेंगे चुनाव
लाल सिंह केवट- सबलगढ (जिला मुरैना) सत्य प्रकाश -अंबाह( जिला मुरैना ) लाखन सिंह यादव- सेवड़ा (जिला दतिया) संजीव सिंह कुशवाहा -भिंड प्रगति लाल यादव- करैरा ( जिला शिवपुरी) बालकृष्ण महोबिया -अशोकनगर पुष्पेंद्र अहिरवार- चंदला (जिला छतरपुर) रामबाई परिहार -पथरिया (जिला दमोह) बेलन सिंह धुर्वे -जबेरा (जिला दमोह) उषा चौधरी विधायक- रैगांव( जिला सतना) छंगेलाल कोल -अमरपाटन ( जिला सतना) रामलखन सिंह पटेल -रामपुर बाघेलान (जिला सतना) राम गरीब कोल – सिरमौर (जिला रीवा) पंकज सिंह पटेल- सिमरिया ( जिला रीवा) सीमा सिंह -देवतालाब (जिला रीवा) शीला त्यागी विधायक -मनगवां ( जिला रीवा) अशोक पैगाम- चितरंगी (जिला सिंगरौली) अवध प्रताप सिंह -धोहनी( जिला सीधी ) मोहदल सिंह पाव -जैतपुर (जिला शहडोल) शिव प्रसाद कोल- बांधवगढ़ (जिला उमरिया) गोविंद पटेल- बोहरीबंद (जिला कटनी) बबीता गोटिया- सिहोरा (जिला जबलपुर