Homeमनोरंजनसलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर संगीता बिजलानी बोलीं- कुछ...

सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर संगीता बिजलानी बोलीं- कुछ रिश्ते कभी नहीं टूटते और प्यार कभी खत्म नहीं होता

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी  का मानना है कि समय के साथ वह काफी मैच्योर हो गई हैं। इसलिए वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान के संग अब भी अच्छा रिश्ता बनाए रखने में सफल हो पाईं हैं। कभी सलमान के साथ रिलेशनशिप में रहने वाली संगीता बिजलानी आज 61 साल की उम्र में भाई जान और उनके परिवार के बेहद करीब हैं। ये सभी बातें संगीता ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद बताई हैं। साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा कि वह जल्द एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने रखने वाली हैं।

सलमान से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा- प्यार कभी खत्म नहीं होता

बातचीत में संगीता ने सलमान से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहती हैं , “कनेक्शन कभी नहीं टूटते। आपके साथी के साथ आपका प्यार कभी खत्म नहीं होता। आपके और आपके पार्टनर के बीच का प्यार, स्कूल के दोस्त कभी दूर नहीं जाते। लोग आएंगे और जाएंगे, जिंदगी में कुछ भी हमेशा के लिए नहीं है।”

अब मैच्योर हो गई हैं संगीता

वह आगे कहती हैं, “इसका मतलब ये नहीं कि आप गुस्से और कड़वाहट से भर जाएं। जिंदगी का एक दौर ऐसा भी था, जब मैं बेवकूफ थी। बचकानी हरकतें करती थीं, लेकिन अब मैं मैच्योर हो गई हूं। जिंदगी अनुभवों से भरी हुई है।”

कभी सलमान की दुल्हन बनने वाली थीं  संगीता

कभी एक वक्त में सलमान खान ने संगीता बिजलानी के साथ अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि बात शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन फिर अचानक उनकी राहें हमेशा के लिए जुदा हो गईं। शादी टूटने के बाद भी संगीता और सलमान एक-दूसरे से जुड़े रहे और उनकी दोस्ती आज भी कायम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments