Homeप्रमुख खबरेंसांसद खेल महोत्सव के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन शुक्रवार से

सांसद खेल महोत्सव के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन शुक्रवार से

ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में खेलों का आयोजन विक्रांत यूनिवर्सिटी में होगा
ग्वालियर11 दिसंबर 2025/ सांसद खेल महोत्सव के तहत ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा में खेलों का आयोजन किया जा रहा है । जिसके तहत 12 दिसंबर को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के खेलों का आयोजन विक्रांत यूनिवर्सिटी में सुबह 9:00 बजे से किया जाएगा।
गौरतलब है कि सांसद खेल महोत्सव के तहत ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के करेरा,पोहरी,डबरा,भितरवार विधानसभा में खेलों का आयोजन हो चुका है ।अब ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में शुक्रवार को विक्रांत यूनिवर्सिटी में सुबह 9:00 बजे से खेल शुरू होंगे ।वहीं दक्षिण विधानसभा के 14 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से खेल परिसर में खेलों को आयोजन किया जाएगा । इसी क्रम में ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 16 दिसंबर से जीवाजी विश्वविद्यालय में सुबह 9:00 बजे से खेलों का प्रारंभ होगा ।वहीं ग्वालियर विधानसभा में 18 दिसंबर से खेल परिसर में सुबह 9:00 बजे से खेलों का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि सांसद खेल महोत्सव के तहत 19 वर्ष तक की आयु के युवक युवती भाग ले रहे हैं जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया है । खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट,खो खो, कबड्डी, रस्साकशी,वॉलीबॉल,फुटबॉल ,बेसबॉल कुश्ती,योगासन एवं एथलेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है । सांसद खेल महोत्सव के तहत आठों विधानसभाओं का सेमीफाइनल और फाइनल रूप सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं से सांसद खेल महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments