ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है। एक समय भारत की गिनती विकसित राष्ट्रों में नहीं होती थी आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत की छवि पूरे विश्व में अग्रणी है। मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जनआकांक्षाओं के अनुरूप है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित वर्ग को शत प्रतिशत मिले इस हेतु हम कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। उक्त उद्गार सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने दौलतगंज स्थित गिर्राज धर्मशाला में आयोजित विवेकानंद मंडल की कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए।
इस अवसर पर मंच पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश अग्रवाल, महेश जायसवाल, नवीन परांडे, गौरव वाजपेयी, महेंद्र मौर्य उपस्थित थे।
श्री शेजवलकर ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। मतदान केंद्र पर कार्य करने वाली टोली को अब सक्रिय होने की आवश्यकता है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी 365 दिन कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच में कार्यकर्ता जाते हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पार्षद प्रत्याशी, महापौर प्रत्याशी अधिकतम मतों से विजयश्री वरण करें इस हेतु मंडल के पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी, स्थानीय समिति के अध्यक्ष, वार्ड संयोजक जनता के बीच में जाएं और सरकार की योजनाओं का लाभ जिनका मिला है उनसे संवाद करें और बताएं भाजपा विश्व का सबसे बडा राजनैतिक दल है। भाजपा के कार्यकर्ता राजनैतिक दल में सेवा करने के लिए समाज में कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि कोरोना काल के दौरान जब अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता अपने घरों में बैठ गए थे जब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना आगे आकर समाज में काम किया था।
विवेकानंद मंडल की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज मुटाटकर ने की।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री महेंद्र मौर्य ने एवं आभार मंडल महामंत्री गौरव वाजपेयी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर राम कुमार सोनी , देवेंद्र सिसोदिया गौरव कुलश्रेष्ठ, गिरीश इंदापुरकर, रूपचंद्र जैन, डॉ राहुल सप्रा, डॉ प्रकाश लोहिया, विपुल जैन, तिलक राज बेरी, गोविंद पटसारिया भगवत सहाय श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव ,नारायण दास प्रजापति ,चंदू खंडेलवाल, रवि तोमर, अमित सूरी, विनय जैन पुष्प, हेमंत चोपड़ा घनश्याम शर्मा, विनोद पवैया अन्नू तोमर, विपिन विहारी गोयल, बलराम मंडेलिया,
महिला मोर्चा विवेकानंद मंडल की अध्यक्ष चेतना तोमर जी पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनीता यदुवंशी जी सुशीला कुशवाहा जी ,पूर्व मंडल महामंत्री नीतू सिंह निगोते, आदि मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी विवेकानन्द मण्डल की कार्य समिति की बैठक गिर्राज धर्मशाला दौलतगंज मे सम्पन्न हुई।
सांसद शेजवलकर का भाजपा जनों से आव्हान महापौर व पार्षद प्रत्याशियों को विजयी दिलाने जनता के बीच जाएं
RELATED ARTICLES