Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस ने महापौर हेतु 8 प्रत्याशी किये फाइनल, ग्वालियर सहित 8...

कांग्रेस ने महापौर हेतु 8 प्रत्याशी किये फाइनल, ग्वालियर सहित 8 पर घमासान

महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम तय करने आज भोपाल में होने जा रही कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक से पूर्व जहां 16 में से 8 महापौर प्रत्याशी तय करने की खबर आ रही है वहीं दूसरी ओर 8 स्थानों के महापौर प्रत्याशी तय करने को लेकर कांग्रेस में घमासान की स्थिति निर्मित होती दिखाई दे रहे है,इनमें ग्वालियर भी शामिल है।कांग्रेस ने ग्वालियर में विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार को महापौर पद का चुनाव लड़ाने का मन बनाया था लेकिन एक राय नहीं बन पा रही है। देवेंद्र शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों से मुलाकात कर पत्नी को ही टिकट देने के लिए ताल ठोंक दी है। ग्वालियर नगर निगम के लिए प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री मुकेश नायक कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश में जुटे हैं। उधर मुरैना में प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी की पत्नी शारदा सोलंकी का नाम प्रस्तावित किया है। लेकिन अम्बाह से विधायक कमलेश जाटव ने अपनी पत्नी आरती चौधरी जाटव का नाम आगे बढ़ाकर पेंच फंसा दिया है। इस पर अंतिम फैसला कमलनाथ लेंगे।

 कांग्रेस ने ये महापौर प्रत्याशी किए फाइनल

  • भोपाल (ओबीसी महिला) विभा पटेल (प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष)
  • इंदौर (अनारक्षित) संजय शुक्ला (विधायक)
  • जबलपुर (अनारक्षित) जगत बहादुर सिंह (जिलाध्यक्ष)
  • बुरहानपुर(अनारक्षित महिला) गौरी दिनेश शर्मा (पूर्व निगम अध्यक्ष)
  • उज्जैन (एससी) महेश परमार (तराना विधायक)
  • सागर (अनारक्षित महिला) निधि जैन (पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी)
  • रीवा (अनारक्षित) अजय मिश्रा (फाइनल)
  • सिंगरौली (अनारक्षित) अरविंद सिंह (फिलहाल कंफर्म नहीं)

यहां फंसा पेंच

  • छिंदवाड़ा (एसटी) विधायक सुनील उईके (कमलनाथ समर्थक)
  • सतना (ओबीसी) देर रात में तय होगा
  • कटनी (अनारक्षित महिला) देर रात में तय होगा
  • रतलाम (ओबीसी) राजीव रावत (संभावित)
  • देवास (अनारक्षित महिला) श्वेता अग्रवाल (संभावित)
  • मुरैना (एससी महिला) शारदा सोलंकी (पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी पत्नी)
  • ग्वालियर (अनारक्षित महिला) शोभा सिकरवार (विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी) इसको लेकर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का विरोध है।
  • खंडवा (ओबीसी महिला) लक्ष्मी यादव (खंडवा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम यादव की पत्नी)
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments