Homeग्वालियर अंचलसांसद श्री शेजवलकर ने किया ग्राम अमरगढ़ की नल-जल योजना का लोकार्पण

सांसद श्री शेजवलकर ने किया ग्राम अमरगढ़ की नल-जल योजना का लोकार्पण

कहा सरकार शहरों की तर्ज पर गाँवों में भी नल की टोंटी से पानी मुहैया करा रही है

ग्वालियर / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शहरों की तर्ज पर ग्रामवासियों को भी हर घर में नल की टोंटी से पेयजल उपलब्ध कराने के लिये जल जीवन मिशन शुरू किया है। इसके तहत ग्वालियर जिले के गाँव-गाँव में भी नल-जल योजनाएँ मूर्तरूप ले रही हैं। यह बात सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने जिले के विकासखंड घाटीगाँव के ग्राम अमरगढ़ की नल-जल योजना के लोकार्पण कार्यक्रम में कही। उन्होंने स्टार्टर का बटन दबाकर नल-जल योजना का शुभारंभ किया।
जल जीवन मिशन के तहत अमरगढ़ में लगभग 40 लाख रूपए की लागत से नल-जल योजना का निर्माण किया गया है। सांसद श्री शेजवलकर ने नल-जल योजना के शुभारंभ के बाद पेयजल योजना का पानी पीकर उसकी गुणवत्ता परखी साथ ही गा्रमवासियों के साथ सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री अनमोल कोचर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments