Homeप्रमुख खबरेंसाध्वी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से जुड़ी याचिका खारिज

साध्वी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से जुड़ी याचिका खारिज

भोपाल।लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा तो बड़ी राहत मिली है।  एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने साध्वी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है । कोर्ट का कहना है कि कौन चुनाव लड़ेगा, कौन नहीं, ये तय करने का अधिकार निर्वाचन आयोग को है।

एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया है कि मौजूदा लोकसभा चुनावों में किसी के भी चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की कानूनी ताकत हमारे पास नहीं है। कौन चुनाव लड़ेगा, कौन नहीं, ये तय करने का अधिकार निर्वाचन आयोग को है। ऐसे में कोर्ट मालेगांव धमाके की आरोपी साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक नहीं लगा सकती है। इसलिए ये याचिका खारिज की जाती है।

 

शिकायतकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा को स्वास्थ्य के आधार पर जमानत दी गई है, लेकिन वह टीवी पर इंटरव्यू देते दिखाई दे रही हैं और चुनाव लड़ रही है।उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगानी चाहिए। वही कोर्ट के सामने साध्वी के वकील जेपी मिश्रा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी मुवक्किल इलाज करा रही हैं, उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। एक डॉक्टर हमेशा उनके साथ रहता है, वह विचारधारा और देश के आधार पर चुनाव लड़ रही हैं। वह साबित करना चाहती है कि भगवा आतंकवाद जैसा कुछ भी नहीं है। यही कारण है कि वह चुनाव लड़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments