Homeप्रमुख खबरेंसावरकर जयंती पर कार्यक्रम कल, सावरकर सरोवर कटोरा ताल पर होगा आयोजन

सावरकर जयंती पर कार्यक्रम कल, सावरकर सरोवर कटोरा ताल पर होगा आयोजन

ग्वालियर 27 मई 2026/दीनदयाल उपाध्याय स्वाध्याय मंच, ग्वालियर द्वारा स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जन्म जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुरुवार दिनांक 28 मई  को प्रातः 9 बजे सावरकर सरोवर कटोरा ताल पर आयोजित होगा।
मंच के पदाधिकारियों ने शहरवासियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में स्वातंत्र्यवीर सावरकर के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक दीनदयाल उपाध्याय स्वाध्याय मंच, ग्वालियर ने बताया कि जयंती अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments