Homeमध्यप्रदेशसिंधिया का तिरंगा दुपट्टा बना चर्चा का विषय

सिंधिया का तिरंगा दुपट्टा बना चर्चा का विषय

 ग्वायिलर। ग्वालियर में भाजपा के सदस्यता अभियान के मंच पर ज्योतिरादित्य सिंधिया तिरंगा दुपट्टा डाले दिखाई दिए तो चर्चाएं चलने लगी। यह यह चर्चा इस कारण सरगर्म हुई क्यों की बाकी नेता मंच पर भाजपा का दुपट्टा डाले हुए थे।  तमाम लोग तिरंगे दुपट्टे को कांग्रेस से जोड़ते दिखे तो वहीं से कुछ ने कहा की यह राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक है इस कारण सिंधिया ने धारण किया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की धारा वल्लभ भवन से शुरू होकर प्रदेश की गलियों तक पहुंची। प्रदेश में दो मुख्यमंत्री थे, एक कमलनाथ और दूसरे दिग्विजय सिंह।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments