Homeदेशसिन्हा के बाद शौरी,मोदी सरकार को ढाई व्यक्तियों वाली सरकार बताया

सिन्हा के बाद शौरी,मोदी सरकार को ढाई व्यक्तियों वाली सरकार बताया

नोटबंदी और गिरती जीडीपी को लेकर यशवंत सिन्हा के निशाने पर आए वित्त मंत्री और केंद्र सरकार पर अब एक और हमला हुआ है। इस बार यह हमला भी भाजपा के ही वरिष्ठ नेता ने किया है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने गिरती विकास दर और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की है।

उन्होंने नोटबंदी की तुलना आत्महत्या से करते हुए कहा कि वह भी एक साहसिक कदम है। शौरी ने मोदी सरकार को “ढाई व्यक्तियों वाली सरकार” बताया।

उन्होंने कटाक्ष किया कि एक रात प्रधानमंत्री को इलहाम (आकाशवाणी) हुआ कि नोटबंदी किया जाए और उन्होंने ऐसा कर दिया। शौरी ने कहा- “एक तरह से यह साहसिक कदम था। मैं याद दिलाना चाहता हूं कि आत्महत्या भी एक साहसिक कदम है।”

एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समर्थन में दी गई कौन-सी दलील तर्क आज टिक रही है। सारा कालाधन सफेद हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments