Homeप्रमुख खबरेंसीबीआई ने बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हिरासत में लिया

सीबीआई ने बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हिरासत में लिया

उन्नाव मामले में सीबीआई ने बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुबह 4.30 बजे  हिरासत में लिया है. सीबीआई इस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ करेगी. गौरतलब है कि पीड़िता ने सेंगर पर रेप का आरोप लगाया है.
उन्नाव मामले इलाहाबाद उच्च न्यायालय आज दोपहर बाद 2 बजे अपना फैसला सुनाएगा. गौरतलब है कि इस मामले में पीड़िता ने बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप करने का आरोप लगाया है.

उन्नाव गैंगरेप मामले में सीबीआई की टीम ने आरोपी बीजेपी विधायक को सुबह साढ़े चार बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया. कुलदीप सेंगर की गिरफ्तारी बेहद नाटकीय घटनाक्रम के बाद उनके इंदिरा नगर इलाके के घर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद भी दबंग विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की अकड़ देखने को मिली.

मीडिया के सामने उनसे कहा कि वो खुद सीबीआई के अधिकारियों से मिलने आया है. बता दें कि सेंगर के खिलाफ रविवार रात 2.30 बजे एफआईआर दर्ज की गई थी. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में भी मामला दर्ज है. गिरफ्तार किए घए विधायक को फिलहाल सीबीआई के लखनऊ मुख्यालय में रखा गया है.

आज इलाहबाद हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
बुधवार पीड़िता की शिकायत पर इलाहबाद हाईकोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया था. गुरुवार को इस पूरे मामले पर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा कि आप एक घंटे में बताएं कि विधायक को गिरफ्तार करेंगे या नहीं? इस यूपी सरकार ने कहा कि हमारे पास विधायक के खिलाफ सबूत नहीं हैं. पूरी सुनवाई के बाद कोर्ट ने शुक्रवार यानी आज दोपहर दो बजे फैसला सुनाने के लिए कहा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments