Homeदेशकांग्रेस के जुलूस में महिलाओं के साथ बदतमीजी.. खुद प्रियंका बोली...

कांग्रेस के जुलूस में महिलाओं के साथ बदतमीजी.. खुद प्रियंका बोली -“भाग जाओ यहां से अगर धक्का मारने आये हो तो”

अपनी खोई जड़ो को जमाने के लिए हर कोशिश कर रही कांग्रेस इस समय 2 मुद्दों पर बेहद आक्रामक बनी हुई है जिसमे पहला है उन्नाव बलात्कार आरोप और दूसरा है जम्मू का कठुआ आसिफा बलात्कार ..इन दोनों में प्राथमिक कांग्रेस के लिए उन्नाव का ही मामला है क्योंकि यहां मामला सत्ता पक्ष के एक विधायक से जुड़ा हुआ है..

फिलहाल इन सभी मामलों को एक कर के मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने दिल्ली के इंडिया गेट पर एक कैंडल मार्च निकाला जो अंत मे महिलाओं के लिए ही भारी समस्या का कारण बन गया था .. कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ फोटो खिंचवाने की शौक में कुछ ऐसे बेकाबू हुए कि SPG को मोर्चा सम्भालना पड़ा और जैसे तैसे इन दोनों को उस भीड़ से निकाल कर बाहर लाये जो जुनूनी और बेकाबू हो चुकी थी ..

हालात ये बने की भीड़ SPG जवानों तक की परवाह नही कर रही थी ..इस पूरे जुलूस में शामिल महिलाओं को भारी अभद्रता का शिकार होना पड़ा है .. कुछ के साथ बद्तमीजीजी की गई तो कुछ को धक्कामुक्की मेंचोटें भी आ गयी .. हालात इतने बुरे रहे कि प्रियंका गांधी तक को गुस्से में कई बार उत्पात मचा रहे कांग्रेसियों को चेतावनी देनी पड़ी पर वो समझने को किसी भी हाल में तैयार नही दिख रहे थे .. SPG जवानों ने जैसे तैसे उस भीड़ से राहुल व प्रियंका को निकाला पर बाकी महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे ही थी और महिला के सम्मान में निकला वही जुलूस बन गया महिलाओं की पीड़ा का एक कारण क्योकि उसके अंदर महिला पत्रकारों तक को भारी धक्का मुक्की का सामना करना पड़ा था जो राहुल गांधी की अपील के बाद भी बेअसर रहा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments