रायपुर. सुकमा के पास नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. जिसमें 9 जवानों के शहीद होने की ख़बर है. घटना गोलापल्ली किस्टाराम इलाके की है.
जानकारी के मुताबिक किस्टाराम कैंप से सीआरपीएफ के 212 बटालियन की टीमें गश्त में निकली थी. तभी करीब साढ़े सात बजे सुबह नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी. बताया जा रहा है कि करीब 150 की संख्या में नक्सली वहां पर थे. उन्होंने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी. इसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभाला. इस दौरान नक्सलियों ने कई विस्फोट किए.
नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए. लेकिन नक्सली मारा गया. जबकि कई घायल हैं. इस बारे में जब दंतेवाड़ा के डीआईजी सुंदरराज से बात की. तो उन्होंने घटना की पुष्टि की।