इंदौर/ मथुरा /शनिवार की तड़के देशवासी दो बड़ी दुर्घटनाओं की ख़बर पाकर स्तब्ध रह गए पहली दिल दहला देने वाली जानकारी इंदौर से सामने आई जहां एक दो मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने सात जान लेली उधर दूसरी परेशान कर देने वाली खबर मथुरा से आई जहां एक सड़क दुर्घटना में 7 के मरने की बात सामने आई है।
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर हरदोई से नोएडा जाते समय वैगनआर कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में वैगनआर कार सवार बालक समेत सात लोगों की मौत हो गई। दो घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है वहीं घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है।
गांव बहादुरपुर, संडीला हरदोई निवासी लल्लू परिवार सहित नोएडा से अपने पैतृक गांव बहादुरपुर हरदोई में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गए थे। वहां से अपनी वैगन आर कार से नोएडा लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 68 के समीप शनिवार तड़के कार की अज्ञात वाहन से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार 9 लोगों में से एक बालक समेत सात की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक बालक और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
इंदौर में रात 3 बजे धू धू कर जल उठी इमारत 7 की मौत

इंदौर में देर रात तीन बजे बड़ा हादसा हो गया. यहां के विजय नगर इलाके के स्वर्ण बाग कॉलोनी में दो मंजिला इमारत में आग लग गई. बताया जा रहा है कि इस दिल दहला देने वाली घटना में 5 पुरुष और दो महिला साहित सात लोगों की मौत हो गई.
दमकल अधिकारी का कहना है, “हो सकता है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो”. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में हमें 3 घंटे का समय लगा. बताया जा रहा है कि आग के चपेट में आने वाली यह इमारत इशाक पटेल की है मकान. वहीं जितने लोगों की मौत हुई है वह सब किरायदार बताए जा रहे है. इनमें से कुछ लोग पढ़ाई करते थे और कुछ लोग नौकरी करते थे. मृतक का नाम आशीष, आकांक्षा, गौरव, नीतू सिसोदिया है जबकि 2 के नामो की पुष्टि नहीं हुई है. इसके अलावा इस हादसे में घायल होने वालों का नाम फिरोज, मुनिरा, विशाल, हर्षद और सोनाली है. फिलहाल पुलिस हादसे का शिकार हुए लोगों की पूरी जानकारी पता करने में जुटी है.