Homeप्रमुख खबरेंसेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का त्रैवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन एवं निर्वाचन 18 को...

सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का त्रैवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन एवं निर्वाचन 18 को सतना में 700 क्षेत्रीय प्रतिनिधि करेंगे सहभागिता

 

ग्वालियर/सतना/ 17 दिसंबर 2025/सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, मध्यप्रदेश का त्रैवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन एवं निर्वाचन कार्यक्रम दिनांक 18 दिसंबर 2025 को कश्यप मैरिज गार्डन, भरहुत नगर, सतना में आयोजित किया जा रहा है।

इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में  राजेन्द्र शुक्ल  उपमुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन पधार रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रांताध्यक्ष इंजी. उमेश दुबे  करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में  श्रीमती प्रतिमा बागरी , राज्य मंत्री, शहरी विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश शासन, तथा  योगेश ताम्रकार , महापौर, नगर पालिक निगम सतना, की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इसके अतिरिक्त अतिथि के रूप में  कमलाकांत गर्ग , राष्ट्रीय साहित्य परिषद, भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों—भोपाल, ग्वालियर, चंबल, निमाड़, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सतपुड़ा, सागर, शहडोल एवं विंध्य (रीवा) क्षेत्र—से लगभग 700 क्षेत्रीय प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

विशेष रूप से डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष इंजी. पवन तिवारी जी, इंजी.दिलीप पाण्डेय संग्राम सिंह वैश्य, इंजी. राजेश सिंह तोमर, इंजी. पी.एस. परिहार तथा इंजी. सूरज सिंह कुशवाह की उपस्थिति उल्लेखनीय रहेगी।

यह अधिवेशन संगठन की सुदृढ़ता, भावी दिशा-निर्धारण एवं लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments