Homeप्रमुख खबरें25 दिसंबर को अटल जी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को...

25 दिसंबर को अटल जी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

ग्वालियर 17/12/2025/पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा बुधवार को बाल भवन में अटल स्मृति वर्ष के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि आज ही यह कार्यशाला कई बातों को लेकर कार्यशाला है। देश के यशस्वी गृहमंत्री श्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर आ रहे है। 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी के 100 वर्ष पूरे होने जा रहै। इसके लिए देशभर में जगह-जगह कार्यक्रम है। भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व के आव्हान पर देशभर में कार्यक्रम हो और वह कार्यक्रम अच्छे से हो इसके लिए हमें प्राण पण से जुटना है।
उन्होंने कहा कि ग्वालियर में 24 दिसंबर को एक कवि सम्मेलन भी है जो कृषि विवि में शाम 6.30 बजे होगी और 25 दिसंबर को होने वाली कार्यशाला को लेकर मंडलों में कई बैठक होंगी। कल मंडल की बैठक में ही वार्ड की बैठक तय हो जाएगी और मंडल में ही कार्यशाला जो 20 दिसंबर को होने वाली में मोहन सरकार के दो साल के सफल कार्यक्रम की जानकारी देनी होगी।
उन्होंने कहा कि अटल जी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अटल जी के जीवन और कार्यों से हमें प्रेरणा मिलती है और हमें उनके सपनों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए।
कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश शर्मा, ने एवं SIR पर श्री राजेंद्र जैन ने भी संबोधित किया ।
कार्यशाला की विस्तृत जानकारी महामंत्री श्री विनय जैन ने रखी।
इस अवसर पर मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी , कमल माखीजानी, गंगाराम बघेल, जयसिंह कुशवाह, अशोक शर्मा , पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, श्रीमती सुमन शर्मा, महामंत्री विनोद शर्मा थे
कार्यशाला का संचालन महामंत्री  राजू पलैया ने किया। एवं आभार महामंत्री विनोद शर्मा ने किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मोर्चा/प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष/संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी,एवं मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments