दुबई. 123 करोड़ रुपए (17 मिलियन डॉलर या 62.4 मिलियन दिरहम) कीमत वाली महिलाओं की जूतियों की बुधवार को दुबई में लॉन्चिंग होगी। इन्हें दुनिया की सबसे महंगी जूतियां माना जा रहा है। खलीज टाइम्स के मुताबिक, सोने और हीरे से बनी ये जूतियां 9 महीने में बनकर तैयार हुईं।इन जूतियों का एक ही जोड़ा बनाया गया है। इन्हें एक ही खास कस्टमर के लिए डिजाइन किया गया है।100 से ज्यादा हीरे लगे हैं जूतियों में, हर हीरा 15 कैरेट का जूतियों को यूएई के ब्रांड जाडा दुबई ने पैशन ज्वेलर्स के साथ मिलकर तैयार किया