Homeदेशअमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में की भारत की तारीफ

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में की भारत की तारीफ

संयुक्त राष्ट्र: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में भारत की तारीफ करते हुए कहा, ‘भारत में मुक्त समाज है, लाखों लोगों को सफलतापूर्वक गरीबी से बाहर निकाला गया। उन्होंने भारत को दुनिया के ऐसे देश के उदाहरण के रूप में पेश किया, जिसने लोकतंत्र और आजादी को कायम रखते हुए गरीबी से लाखों लोगों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में विश्व के नेताओं को संबोधित करते हुए ट्रंप ने भारत को उन ‘खूबसूरत ज्योतिपुंज’ देशों में शामिल बताया, जो एक समान भविष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।

इससे पहले सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में डोनाल्ड ट्रंप की भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात हुई। सूत्रों का कहना है कि सुषमा ने ट्रंप से कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शुभकामना संदेश लेकर आई हैं। सुषमा स्वराज के इतना कहने के बाद ट्रंप ने कहा कि वो भारत से प्यार करते हैं और आप मेरे मित्र पीएम मोदी को अभिवादन कहिएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments