Homeदेशसोशल मीडिया फॉलोअर्स: PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को छोड़ा पीछे, राहुल...

सोशल मीडिया फॉलोअर्स: PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को छोड़ा पीछे, राहुल गांधी से 10 गुना आगे

डिजीटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म एसईएमरश द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मोदी के फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम पर कुल 11.09 करोड़ फॉलोअर हैं। ओबामा के कुल फॉलोअर 18.27 करोड़ हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘दुनियाभर में 11 करोड़ फॉलोअर्स के साथ नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ दिया है जिनके दुनियाभर में 9.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं। हालांकि ट्रंप टि्वटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के दूसरे नेता हैं।’’ 

रिपोर्ट के अनुसार, मोदी के फेसबुक पर 4.3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स, टि्वटर पर 4.7 करोड़ से अधिक और इंस्टाग्राम पर दो करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।


कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के फेसबुक, इंस्टाग्राम और टि्वटर पर मिलाकर 1.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments