ग्वालियर। आम जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली का आयोजन नगर निगम ग्वालियर द्वारा 23 अक्टूबर 2021 को सभी विधानसभा क्षेत्रों से किया जाएगा रैली का समापन फूलबाग मैदान पर दोपहर 1:00 बजे होगा। फूलबाग मैदान पर रैली के समापन अवसर पर स्वच्छता मित्रों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। शिविर में स्वच्छता मित्र अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
नगर निगमायुक्त श्री किशोर कन्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा दिनांक 23 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता वाहन रैली आयोजित की है रैली सभी विधानसभा से 1 बजे निकलकर फूलबाग मैदान में समाप्त होगी। जिसके बाद रैली में शामिल होने वाले स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और स्वास्थ्य विभाग ग्वालियर के द्वारा किया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आंख, नाक ,कान, गला ,हृदय डायबिटीज आदि बीमारियों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा किया जाएगा।
स्वच्छता जागरूकता रैली एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 23 को
RELATED ARTICLES